गोंड़वाना समाज की ओर से दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं
राजनांदगांव,जिले के आदिवासी बाहुल्य अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के गोंड़वाना समाज के दो होनहार विद्यार्थी श्री नागेश मंडावी एवं कुमारी रेणुका कुंजाम का चयन राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा मंगलवार 6 जुलाई को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम के तहत दोनों अभ्यर्थियों का चयन वाणिज्य विषय के सहायक प्रध्यापक के पद पर हुआ है।

उल्लेखनीय है कि नागेश मण्डावी के पिता डॉ. किता राम मण्डावी अम्बागढ़ चौकी महा विद्यालय में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। साथ ही कुमारी रेणुका कुंजाम के पिता श्री लोचन सिंह कुंजाम सहायक पशु-चिकित्सक के पद पर अम्बागढ़ चौकी में पदस्थ हैं।इनके चयन से इनके शुभ चिंतकों एवं आदिवासी समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। गोंड़वाना के संभागीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र नेताम, महा संजीत ठाकुर, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री चन्द्रेश ठाकुर, श्रीमती समृत उसेंडी, श्री कुमार कोरेटी, श्री रमेश हिडामे, श्री दिनेश कोरेटी, श्री बाबू राव हिड़को, श्री दिनेश उसेंडी, श्री रमेश कोर्राम, श्री लखन कलामे, श्री रतन तारम, श्री लखन सोरी, श्री पुरषोतम मण्डावी, श्री राजेन्द्र नेताम, श्री रमेश आचला सहित गोंड़वाना समाज के सभी सामाजिक पदाधिकारियों ने इन दोनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
