राजनांदगांव । डाक्टर्स डे के मौके पर गुरुवार को चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्ना चौक-चौराहों में लोगो को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया और कोरोना वैक्सीन के प्रति फैली भ्रातियों को दूर करने का प्रयास किया ।
चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने डाक्टर्स डे के मौके पर इमाम चौक, पोस्ट आफिस चौक, गुरूनाक चौक, भगत सिंह चौक, पुराना बस स्टैंड चौक मे कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता अभियान चलाया और लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया ।इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कोरोना के प्रति अफवाह नहीं सही जानकारी फैलाने का स्लोगन लिखे तख्ती हाथों में लिे हुए थे और लोगों को कोरोना टीका लगाने अपील कर रहे थे । उन्होंने लोगों को समझाइस दी कि घर पर रहे सुरक्षित रहे । उन्होंने कोरोना के बचाव के लिए मास्क लगाने की अपील की है । कोरोना प्रति फैले भ्रम को दूर करते हुए शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाने की अपील की ।
इन दिनों कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आने की आशेंका बनी हुई है, उन्होने लोगो को कोरोना के प्रति सतर्क रहने टीका लगाने की अपील की है ।इसी के साथ ही मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है । गौरतलब है कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
