राजनांदगांव : ओवरब्रिज के नीचे रोड की नालियों में मलबा जाम…
राजनांदगांव | सर्विस लेन से लगी नालियों में कुछ स्थानों पर मलबा जाम हो गया है। यहां नियमित सफाई करने की जरूरत है। खासकर पोस्ट ऑफिस चौक से गुड़ाखु लाइन चौक वाले हिस्से में फ्लाई ओवर के नीचे बनी नालियों में प्लास्टिक एवं अन्य कचरा जाम है। बारिश के समय फ्लाई ओवर का पानी यहीं से पाइप से उतर कर इसी नालियों से बड़ी नालियों तक पहुंचता है।
