राजनांदगांव | शहर के कौरिनभांठा क्षेत्र में लोगों को जल संकट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां कई इलाकों में पाइप लाइन नहीं पहुंचने से समस्या हो रही। न्यू वैशाली नगर, बसंत विहार, जीवन कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, नया सरकारी आवास, गोकुल नगर में ज्यादा समस्या है। यहां कुंए की सफाई कर विकल्प तैयार किया जा सकता है। लोगों द्वारा इसकी मांग की जा रही है।
