राजनांदगांव | बल्देव बाग में जर्जर सड़क और गड्ढों की मरम्मत करने कुछ स्थानों पर बिल्डिंग मटेरियल डाला गया है। मटेरियल उसी सड़क पर बिखर रहा। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में रोज पदयात्री गुजरते है। ऐसे में यहां बेहतर ढंग से मरम्मत कराने की जरूरत है। कई जगह बिल्डिंग मटेरियल के बड़े पत्थर और ईंटों के टुकड़ों को चूरा नहीं किया।
