तुमड़ीबोड़| समाज में एकता, संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक भक्त माता कर्मा जयंती इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। परिक्षेत्र तुमड़ीबोड़ एवं इकाई टप्पा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह परिक्षेत्र स्तरीय समारोह 25 मार्च को आयोजित होगा।
पूरे आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का समावेश रहेगा, जिससे समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 25 मार्च को स्कूल मैदान, टप्पा में सुबह 9 बजे कलश शोभा यात्रा, शाम 4 बजे अतिथि सम्मान एवं उद्बोधन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ.निरेन्द्र साहू, प्रमुख अतिथि विधायक दलेश्वर साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, शिवराम साहू आदि मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सामाजिक बंधुओं ने उपस्थिति की अपील की है।
