खाद की जमाखोरी पर रोक लगाने कलेक्टर ने संयुक्त टीम को खाद एवं बीज आपूर्ति कृषि आदान विक्रेताओं के परिसर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्तों द्वारा लगातार कृषि आदान विक्रेताओं के परिसरों में दबिश दी जा रही है।
विक्रय केंद्रों में खाद एवं बीज लेने के लिए होड़ लगी है। इसका अनुचित फायदा उठाते हुए निजी विक्रेता मनमानी कर रहे हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे आदि द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों में छापेमारी की कार्रवाई की गई।
यहां की गई कार्रवाई: इसमें कृषि विकास केन्द्र कुआं चौक, संदेश ट्रेडर्स राजनांदगांव, गीता कृषि केन्द्र मुसराकला, अरोरा एग्रीटेक, न्यू कृषि सेवा केन्द्र, देवांगन बीज भंडार, बम्लेश्वरी कृषि केन्द्र डोंगरगढ़, किसान कृषि सेवा केन्द्र व रोहणी कृषि केन्द्र सड़क चिरचारी, शिव कृषि केन्द्र भोरमदेव एवं किसान कृषि केन्द्र, यादव कृषि केन्द्र, साहू कृषि केन्द्र, सीताराम एग्री क्लीनिक उमेश कृषि केन्द्र, जंघेल कृषि केन्द्र गंडई के बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक परिसर में अनुज्ञप्ति प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर बीज-उर्वरक गुण नियंत्रण एवं कीटनाशक अधिनियम अंतर्गत विक्रय परिसर सीलबंदी के साथ पीओएस मशीन जब्ती व नोटिस तामीली की कार्रवाई की गई है।
