भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 26 जून को किया जा रहा है। जिला भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति-रीति एवं सिद्धांत और आने वाले समय में जागरूक एवं विषय में पारंगत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन समय-समय पर करती रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि 26 जून से जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा जा रहा है, जिसे वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह संबोधित करेंगे।
जिला भाजपा के महामंत्री एवं वर्ग प्रभारी सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी ने बताया कि इस वर्ष प्रशिक्षण शिविर वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी पदाधिकारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य, एवं कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक पार्षद एवं जनपद एवं जिला पंचायत के सदस्य तथा अध्यक्ष उपाध्यक्ष अपेक्षित है।
