O हिन्दू युवा मँच के लम्बे संघर्ष और अथक प्रयासों का नतीजा.
हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव द्वारा राहगीरों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रानी सागर तालाब के किनारे रेलिंग्स लगाने की माँग निगम प्रशासन से बार बार और लगातार की जाती रही।मँच के लम्बे समय के संघर्ष का यह सुखद परिणाम रहा कि, अंततः रानी सागर तालाब के किनारे रेलिंग्स लगाने का कार्य विगत कुछ दिनों से प्रारंभ होना शुरू हो गया है। लोकहित की उक्त माँग को लेकर हिन्दू युवा मँच जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी के नेतृत्व में ज्ञापन और बार बार स्मरण पत्र प्रेषित कर उक्त बहुप्रतीक्षित माँग की याद दिलाई तब जाकर आज यह माँग अपने मूर्त रूप धारण करने की कगार पर है।

इस बहुतप्रतीक्षित और अतिमहत्वपूर्ण माँग के पूरा हो जाने के बाद राहगीरों को तालाब के अँदर गिरने जैसी दुर्घटना से सकुशल बचाया जा सकेगा। रेलिंग्स न होने से रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को आगे सीधा रास्ता होने सदा भ्रम रहता था। जिसके कारण आये दिन राहगीर और मवेशी तालाब के अँदर गिर जाया करते थे। अब रेलिंग्स के निर्माण हो जाने से भ्रम की स्थिति नही रहेगी और उनके जीवन की सुरक्षा हो जाएगी। किसी बड़ी अनहोनी के घटने की संभावना को देखते हुए हिन्दू युवा मँच अनवरत प्रयास करता रहा और निगम प्रशासन को रेलिंग्स या दीवार खड़ी करने की लगातार याद दिलाता रहा। देर से ही सही निगम प्रशासन को हमारी यह माँग उपयुक्त लगी और आज इसकी सार्थकता आप सभी के सामने है। हिन्दू युवा मँच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने इस बहुप्रतीक्षित माँग के पूरा होने का श्रेय हिन्दू युवा मँच की पूरी टीम को दिया है। इस निर्माण कार्य के बाद हिन्दू युवा मँच के प्रयासों से एक और उपलब्धि उनके खाते में आज जुड़ गई है। किशोर माहेश्वरी ने आगे कहा कि, हिन्दू युवा मँच का पूरा दल इसी प्रकार लोकहितकारी और जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा और आप सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करता रहेगा।
