23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश और जिला भाजपा के निर्देशानुसार सभी मंडलों में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सप्ताह भर अलग अलग मंडलों में श्रद्धाजंलि दिए जाएंगे।इस अवसर पर 24 जून को कुमर्दा मण्डल में संगोष्ठी ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री शशिकांत द्विवेदी जी उपस्थित थे, वही कार्यक्रम में श्रीमती जागृति यदु जिलापंचायत सदस्य, श्री सुंदर साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, श्री नूनकरण भुआर्य महामंत्री,श्री दयाल साहू,श्री किशुन पटेल, श्री एकांत चंद्राकर भज्यूमो अध्यक्ष, श्री अनंत तिवारी,श्री मुकेश साहू,श्रीहृदय राम जी,श्री हीरा सिंह सेन,एस कुमार,नवीन ,शैलेश कौशिक,डेविड,दिग्विजय,अनिल, श्री भुवन लाल साहू, श्री रामाधार निषाद,सुदर्शन यादव,डोमेन साहू, रिष राम भुआर्य ,अदली राम साहू ओर कुमर्दा मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद थे। श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के विषय मे ओर उनका इतिहास को श्री शशिकांत जी ने विस्तार सहित बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
