राजनंदगांव। बड़ी मशक्कत लगभग 9 घंटे की कड़ी मेहनत करने के बाद आखिरकार भालू को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली। मोहरा में भालू मिलने की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कई लोग देखने के लिए भीड़ लगी रही , भालू को एक्सपर्ट टीम के द्वारा पकड़ा गया लगभग 9 घंटे के बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर भालू को पकड़ा। उल्लेखनीय है कि भालू के पकड़े जाने के बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली। 9 घंटे से चल रहे गहमागहमी का माहौल आखिरकार अब खत्म हुआ। भालू या मानव को कोई नुकसान ना हो जाए इस विषय को भी ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा था।

