राजनांदगांव– ग्राम खपरी कला के किसानो को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ बी एस राजपूत प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा बताया गया की बुवाई से पूर्व बीज उपचार की तरीका बताया ताकि किसानो की फसल उत्पादन अच्छा हो जिसमे बताया गया की बीज को कैसे उपचारित करें बीज उपचार के लाभ की जानकारी दिए जैसे मिट्टी और बीज के रोगजनकों और कीटों के विरुद्ध, अंकुरित होने वाले बीजों तथा अंकुरों की सुरक्षा करता है। बीज अंकुरण में वृद्धि। प्रारंभिक और समान रूप से खड़ा होना व विकास। डॉ बी एस राजपूत ने बताया की फली की फसल में नॉड्यूलेशन बढ़ाता है मिट्टी और पत्ते के अनुप्रयोग से बेहतर। प्रतिकूल परिस्थितियों (कम/उच्च नमी) में भी एक समान फसल। बीज उपचार के लिए बहुत से रासायनिक और जैविक दवा के बारे में बताया बीज उपचार के लिए पहले फफूँदनाशक + कीटनाशक + जैविक दवाइयों से करना चाहिए फफूँदनाशक जैसे कार्बेंडाजिम, बविस्टिन, थायराम, मेंकोजेब 2 ग्राम 1 किलो बीज, कीटनाशक क्लोरोपायरिफास 2 ग्राम 1 किलो बीज ये सभी के पश्चात जैविक दवाइयों का उपयोग करना चाहिए जैसे ट्राइकोडर्मा 2 से 4ग्राम किलोग्राम बीज का प्रयोग करें। साथ ही हमारे कृषि वैज्ञानिक डॉ बी एस राजपूत सर फल वाले पौधों की कटाई छाताई की जानकारी दिए.
जिसमे ग्राम की 22 किसान सम्मिलित हुए और इस पुरे कार्यक्रम का लाभ उठाया साथ ही हमारे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ बी एस राजपूत रिलायंस फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू प्रोग्राम सपोर्टर महेंद्र साहू उपस्थित रहे।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 18004198800 की जानकारी दिया जिसमे किसान कृषि, पशुपालन और मौसम सम्बंधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैँ.
