राजनांदगांव| बसंतपुर वार्ड नंबर 46 में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां नालियों की सफाई नियमित नहीं हो पा रही है। ना पार्षद और ना ही महापौर के द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। कई बार तो चार-चार महीने में एकाध बार सफाई होती है। इस वजह से नालियों में कचरा जाम पड़ा हुआ है। निगम प्रशासन इस क्षेत्र में नालियों की सफाई करवाएं।
