रायपुर।प्रदेश में बड़े पैमाने पर आबकारी विभाग में ट्रांसफर हुए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी ,सहायक आयुक्त ,उपायुक्त और सहायक प्रबंधक के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।जारी सूची के अनुसार जिला आबकारी अधिकारियों में दिनकर वासनिक जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद से जिला धमतरी, रामकृष्ण मिश्रा जिला सूरजपुर से जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला मुंगेली ,आशीष कोसम जिला आबकारी अधिकारी जिला कोंडागांव से जिला बलौदा बाजार भाटापारा ,एके सिंह जिला आबकारी अधिकारी कबीरधाम से सरगुजा, सौरभ बक्शी मैसर्स भाटिया वाइन मर्चेंट प्रालि ग्राम धूमा जिला मुंगेली से जिला आबकारी अधिकारी जिला बेमेतरा, प्रकाश पाल जिला आबकारी अधिकारी कोरिया से जिला रायगढ़ ,जेठुराम मंडावी सीएसबीसी गोदाम लिंगियाडीह से जिला कोरिया, मंजुश्री कसेर सहायक आयुक्त जिला रायगढ़ से सीएसबीसी गोदाम सिलतरा, प्रभाकर शर्मा सीएसबीसी गोदाम सिलतरा से सीएसबीसी गोदाम लिंगियाडीह बिलासपुर ,देव लाल वैद्य जिला आबकारी अधिकारी जिला बेमेतरा से जिला सूरजपुर भेजे गए हैं।


