चोर गिरोह के 8 सदस्यों सहित ज्वेलर्स भी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
राजनांदगांव. जिले में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले बंगलादेशी मुसलमानों का चोर गिरोह कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा है. आरोपी दिनभर घूम-घूमकर बर्तन बेचने के नाम पर सूने मकानों की रेकी करते थे. रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. आरोपियों ने चोरी की लाखों की ज्वेलरी मध्यप्रदेश में एक ज्वेलर्स के पास बेची थी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी हिरासत में लिया है.
पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने पत्रकारों को बताया कि जिले में चोरी की शिकायतों पर जब कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ की. इस दौरान सूचना मिली कि चिचोला क्षेत्र में बाहरी प्रदेश के लोग किराये का मकान लेकर रहते हैं. वे दिनभर बर्तन बेचने का काम करते थे. पुलिस ने सूचना पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हुआ. चोर गिरोह जिले में 8 स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था. पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन एवं कोतवाली नगर निरीक्षक विरेंद्र चतुर्वेदी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के अनुसार जनता कालोनी लखोली मेें चोरी की घटना हुई. चोरों ने लगभग साढेÞ3 लाख का सामान चोरी कर लिया था. डेकाटे परिवार ने इसकी रिपोर्ट लिखाई थी. पुलिस ने जब जांच की तो एक संदिग्ध हाथ लगा. कोतवाली पुलिस ने जब जांच-पड़ताल प्रारंभ की एक-एक कर सारे मामले खुलते चले गये और अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ.
शहर के अलावा कवर्धा जिले में भी एफआईआर
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 8 स्थानों पर चोरी की बात कबूल की है. उन्होंने कवर्धा जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
