Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विकासखंड छुरिया एवं डोंगरगढ़...

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विकासखंड छुरिया एवं डोंगरगढ़ के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 26 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

18

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विकासखंड छुरिया एवं डोंगरगढ़ के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 26 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम गर्रापार में नाली निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 97 हजार रूपए एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम कुहीकला में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम मोतेखेड़ा में शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम घोठिया में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 लाख रूपए, ग्राम पुर्रामटोला में सीसी रोड निर्माण केलिए 2 लाख 60 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम छीपा में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम मुड़पार (छोटे) में शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम रेंगाकठेरा में शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम डुण्डेरा में शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम अण्डी में शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

Previous articleराजनांदगांव : भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
Next articleपारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव