Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : फुटबॉल में शहर का मान बढ़ाने वाली बेटियों को किया...

राजनांदगांव : फुटबॉल में शहर का मान बढ़ाने वाली बेटियों को किया सम्मानित…

2

राजनांदगांव , फुटबॉल में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शहर का मान बढ़ाने वाली बेटियों का सम्मान किया गया। संजय नगर लखोली स्थित न्यू पंचशील कल्याण समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह हुआ। समाज के वरिष्ठ और सदस्यों ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए उनका मनोबल को बढ़ाया। विशेष रूप से घोषणा की गई कि इन खिलाड़ियों को खेल के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के संसाधनों या सहायता की आवश्यकता होगी तो बौद्ध समाज के द्वारा उनका सहयोग प्रदान किया जाएगा।

फुटबॉल में राज्य और राष्ट्रीय स्तर सम्मानित होने वाली इन खिलाड़ियों में निहारिका बोरकर नेशनल प्लेयर मणिपुर इम्फाल, यास्मिन नेशनल प्लेयर, दीपाली साहू नेशनल प्लेयर, गरिमा श्रीवास नेशनल प्लेयर, निलिमा भीमटे नेशनल प्लेयर, प्राची मेश्राम स्टेट प्लेयर, सुमन यादव स्टेट प्लेयर हैं। बौद्ध कल्याण समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार बारमाटे, सचिव प्रोफेसर केएल तांडेकर, डीपी नोन्हारे, एसके भालाधारे, महेंद्र उके, अमर सिंह वासनिक, सेवक मेश्राम, राजकुमार नागदेवे, पीयूष उके, नीलेश ठावरे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

श्रमिक बाहुल क्षेत्र लखोली के सामान्य परिवार की हैं स्टेट हाई स्कूल से 3 साल में 12वीं कक्षा की 3 छात्राओं का सीनियर ग्रुप फुटबॉल में नेशनल स्पर्धा में चयन हुआ। इस साल 12वीं कक्षा की छात्रा निहारिका बोरकर, दीपाली साहू का चयन मणिपुर इम्फाल की नेशनल स्पर्धा में हुआ। गरिमा श्रीवास 2 बार नेशनल और 1 बार खेलो इंडिया में चयनित होकर खेल चुकी है। 3 छात्राएं श्रमिक बाहुल लखोली के सामान्य परिवार से है। इस साल 4 छात्राएं राज्य स्तरीय स्पर्धा खेली। जूनियर में पल्लवी अंबादे, मिनल बर्वे ने रायपुर, सीनियर वर्ग में निहारिका, दीपाली ने अंबिकापुर में स्पर्धा खेली है।

स्टेट स्कूल से निकल रहे नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी स्टेट स्कूल के पीटीआई फुटबॉल कोच सुनील नागदौने यहां रोज शाम 2 घंटे करीब 20 छात्राएं फुटबॉल का नियमित अभ्यास करती हैं। उन्होंने छात्राओं में फुटबॉल के प्रति रुचि देख उन्हें तैयार किया। गरिमा और दीपाली सेंटर फॉरवर्ड और निहारिका गोलकीपर है। जिले से अब क्रिकेट, हॉकी, वालीबॉल, बास्केटबॉल के साथ फुटबॉल के नेशनल में खिलाड़ियों का चयन हो रहा है। सामाजिक कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा सभी प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।

Previous articleराजनांदगांव : सोमनी पुलिस ने शराब बेच रहे कोचिए को किया गिरफ्तार, 23 पाव जब्त…
Next articleCG : स्कूल के पास पेड़ में लटकी मिली लाश …