Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : कार को टक्कर मारने वाले ट्रक में मिले 20 मवेशी…

राजनांदगांव : कार को टक्कर मारने वाले ट्रक में मिले 20 मवेशी…

1

राजनांदगांव | मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जा रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मालवाहक में 20 गाय व बछड़ों को भरकर ले जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया गया है। मामले का खुलासा एक एक्सीडेंट हुआ। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रात करीब 1 बजे ट्रक ने सीआईटी चौराहे के पास एक कार को टक्कर मार दी।

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक की जांच की गई, जिसमें 20 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। जिसे ऊपर से तिरपाल से ढंक दिया गया था। पुलिस ने तत्काल ट्रक में सवार आरोपी महेश यादव, अज्जू खान, प्रकाश दम्बारे और सुभाष यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Previous articleमौसम का मिजाज बदलेगा: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 23-24 फरवरी को हल्की बारिश के आसार
Next articleराजनांदगांव : सोमनी पुलिस ने शराब बेच रहे कोचिए को किया गिरफ्तार, 23 पाव जब्त…