Home छत्तीसगढ़ CG : मार्च के पहले हफ्ते कई बड़े नक्सली करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री...

CG : मार्च के पहले हफ्ते कई बड़े नक्सली करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री विजय शर्मा का दावा …

1

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीतियों के चलते नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण करने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में गृह विभाग को एक बड़ी सफलता मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च तक बीबीएम (बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद) डिवीजन के 15 से अधिक नक्सली छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। रविवार देर रात विधायक दल की बैठक के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो सचिव विकास ने पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई है। पत्र में गृह मंत्री से सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर रेडियो संदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही नक्सलियों की पुनर्वास नीति पर कार्य कर रही है।

वन क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वन उपज और अन्य साधनों के जरिए उनके जीविकोपार्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर वीडियो संदेश जारी करेंगे। सरकार का उद्देश्य मुख्यधारा से जुड़े लोगों को स्थायी और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

Previous articleराजनांदगांव : साई में प्रवेश, बास्केटबॉल व हॉकी का ट्रायल 25 से…
Next articleमौसम का मिजाज बदलेगा: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 23-24 फरवरी को हल्की बारिश के आसार