
राजनादगांव।ग्रामपंचायत गोड़लवाही में देश के प्रधानमंत्री के आव्हान पर 21 जून को पूरा भारत और इसके साथ साथ विश्व भर में अनेक जगहों पर योग शिविर लगाया गया। भारतीय जनता पार्टी कुमर्दा मण्डल से ग्राम पंचायत गोडलवाही में पंचायत स्तर पर योग शिविर लगा कर प्रात: 7:00 बजे योगा कराया गया। कार्यक्रम प्रभारी अनंत तिवारी ने अपील किया कि आज जो हम यहां से सिख कर जाएंगे,उन सभी योगासन को प्रतिदिन करने की कोशिश अवश्य करे।ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल भुआर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे,उन्होंने कहा की योग को हमारे नित्यकर्म की रूटीन में शामिल करने की आवश्यकता है।श्री गुप्ता जी ने कहा कि अगर योग करेंगे तो दवाई से मुक्त रहेंगे।जैसे प्रतिदिन शरीर को स्वास की आवश्कता होती है वैसे ही योग की भी आवश्यकता होती हमे अपने जीवन को योग से जोडऩे की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्री दीनदयाल साहू,श्री डामान साहू,श्री मुकेश साहू,श्री शिवेंद्र साहू,श्री कपिल दास भघेल,ओर पंचायत के पंच सहित गांव के प्रबुद्ध जन शामिल हुए।
