राजनांदगांव | शहर के प्रमुख हिस्सों की सड़कें जर्जर हो चुकी है। जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। लालबाग हिस्से की सड़क सबसे अधिक खराब हो गई है। पूरी तरह उखड़ चुकी है। गिट्टी बाहर आ गई है। जिससे आवाजाही करना परेशानी बन गई है। शिकायतों के बावजूद इस सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। जिससे वार्डवासी परेशान है।







