Home छत्तीसगढ़ CG : नोटिस जारी…इन निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...

CG : नोटिस जारी…इन निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द …

3
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

बिलासपुर: जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की अपार आईडी बनाने का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। यह प्रक्रिया यू-डाइस पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। लेकिन कई स्कूलों में काम की रफ्तार बेहद धीमी पाई गई है। बार-बार निर्देश देने के बाद भी सुधार नहीं होने पर बिलासपुर कलेक्टर ने 15 निजी स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है।

इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, बिलासपुर के अनुसार कई स्कूलों में बच्चों की अपार आईडी नहीं बनाई गई है या उनके आधार नंबर यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज नहीं किए गए हैं।

उच्च कार्यालय से लगातार निर्देश मिलने के बावजूद लापरवाही सामने आई है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं-लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल,ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बहतराई, फेरी क्वीन स्कूल, भारतीय नगर, एसईसी रेलवे इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, ड्रीमलैंड, अरविंद नगर, बर्जेश इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चैतन्य टेक्नो, तोरवा, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, फ्रेशवॉटर कॉन्वेंट, फ्यूचर साइन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, सीता देवी, नेवसा, जैन इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, बसहा तथा सेंट्रल जेल, बिलासपुर स्थित स्कूल।

इन सभी संस्थानों से तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा गया है। यदि निर्धारित समय में अपार आईडी और आधार एंट्री का काम पूरा नहीं हुआ या जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मालूम हो कि अपार आईडी छात्रों का एक यूनिक डिजिटल रिकॉर्ड है, जिससे उनकी पढ़ाई, स्कॉलरशिप और अन्य योजनाओं की जानकारी सुरक्षित रहती है। इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ती है।

Previous article CG : बीसी सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न…
Next articleराजनांदगांव : शहर के प्रमुख हिस्सों की सड़कें जर्जर हो चुकी मरम्मत नहीं हो रही है…