Home छत्तीसगढ़ CG : जनपद पंचायत कोंटा में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा…

CG : जनपद पंचायत कोंटा में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा…

2

सुकमा । कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक और मैदानी निरीक्षण किया गया।

लंबित आवासों पर जवाबदेही तय

उप संचालक पंचायत रविशंकर वर्मा तथा जनपद पंचायत कोंटा के सीईओ सुमित ध्रुव ने उन ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक ली, जहाँ आवास निर्माण का कार्य सर्वाधिक लंबित है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण आवासों को तत्काल पूर्ण कराया जाए और हितग्राहियों को समय पर किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

वनांचल ग्राम बंडा का जमीनी निरीक्षण

समीक्षा बैठक के पश्चात अधिकारियों की टीम ने दूरस्थ ग्राम पंचायत बंडा का दौरा किया, जहाँ 200 से अधिक आवास स्वीकृत हैं। टीम ने निर्माणाधीन मकानों की भौतिक प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित रोजगार सहायकों व सचिवों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक, आवास समन्वयक, सरपंच और सचिव उपस्थित रहे।

Previous articleआज का राशिफल : 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या होगा समय और इसका प्रभाव
Next articleCG : नानी गांव में बच्चे की नहर में डूबकर मौत …