Home छत्तीसगढ़ CG : नानी गांव में बच्चे की नहर में डूबकर मौत …

CG : नानी गांव में बच्चे की नहर में डूबकर मौत …

3

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा, मोहल्ला जंगलपारा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौ वर्षीय रोशन कंवर अपनी मामी और नानी के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान उसने तैरना आने की बात कहकर अचानक तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी और कुछ ही क्षणों में धारा के साथ बह गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण कोई सफलता नहीं मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया।

लगातार खोजबीन के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत में बालक का शव लगभग सात किलोमीटर दूर पंतोरा के पास बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

रोशन कंवर मूलतः कोथारी कचोरा का निवासी था। उसके पिता विष्णु कंवर मजदूरी और खेती-किसानी करते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने स्वजनों के साथ तरदा आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

Previous articleCG : जनपद पंचायत कोंटा में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा…
Next articleCG : जिले में आयोजित विशेष सुविधा शिविर में 141 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण…