Home छत्तीसगढ़ CG : रायपुर : 3 की मौत, विधानसभा इलाके में बाइकों की...

CG : रायपुर : 3 की मौत, विधानसभा इलाके में बाइकों की भिड़ंत …

2
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. विधानसभा थाना इलाके में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. दो तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ. मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्कर्मा और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.

बाइक सवार भोजराज विश्कर्मा, प्यारी बाई विश्कर्मा और सुभम यादव की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

Previous articleराजनांदगांव : बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तर से गाइड लाइन जारी होने के बाद जिला समन्वयक ने जिले के 88 केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया…
Next articleराजनांदगांव : कांग्रेस नेता यूनियन पदाधिकारियों एवं श्रमिकों के साथ शामिल हुए और उनकी मांगों का समर्थन किया…