Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तर से गाइड लाइन जारी होने...

राजनांदगांव : बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तर से गाइड लाइन जारी होने के बाद जिला समन्वयक ने जिले के 88 केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया…

2

राजनांदगांव , बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तर से गाइड लाइन जारी होने के बाद जिला समन्वयक ने जिले के 88 केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। समन्वय केन्द्र स्टेट हाई स्कूल के प्राचार्य समन्वयक माधो सिंह ने बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में बोर्ड परीक्षा की गाइड लाइन से अवगत कराया। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और मूल्यांकन के दौरान सावधानी बरतने ट्रेनिंग दी। कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक होगी। दोनों कक्षा की बोर्ड परीक्षा सुबह 9 से 12:15 बजे के बीच होगी।

विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र पर अपनी सीट पर बैठना अनिवार्य है। वहीं 9:15 बजे से प्रश्न पत्र हल करेंगे। समन्वय केन्द्र से 3 और 4 फरवरी को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। वहीं 16 फरवरी को प्रश्न पत्रों का वितरण कर परीक्षा केन्द्रों के पास के थानों में सुरक्षित किया जाएगा। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 88 परीक्षा केन्द्र बने है। जिसमें 87 शासकीय एवं 1 निजी स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। केंद्राध्यक्षों को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में दोपहर 3 बजे प्रशिक्षण दिया और गाइड लाइन से अवगत कराया गया है।

स्टेट स्कूल से गोपनीय सामग्री का वितरण 16 को डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि मनोज चौहान और परीक्षा प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव 14 फरवरी को मंडल से परीक्षा सामग्री प्राप्त करेगें। वहीं 16 फरवरी को परीक्षा केंद्राध्यक्षों को गार्ड के साथ स्टेट स्कूल से परीक्षा सामग्री का वितरण किया जाएगा। परीक्षा सत्र 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड में कुल 10096 परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं बोर्ड में 8015 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में नकल रोकने उड़नदस्ता दल का गठन किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगेगी जो परीक्षा केन्द्रों में दबिश देंगे।

Previous articleCG : कलेक्टर ने स्कूल के पास संचालित पान ठेले को कराया सील, तंबाकू जब्त …
Next articleCG : रायपुर : 3 की मौत, विधानसभा इलाके में बाइकों की भिड़ंत …