Home छत्तीसगढ़ CG : कलेक्टर ने स्कूल के पास संचालित पान ठेले को कराया...

CG : कलेक्टर ने स्कूल के पास संचालित पान ठेले को कराया सील, तंबाकू जब्त …

4

रायपुर। मंदिरहसौद दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंदिरहसौद निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते पाए जाने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री ना हो। कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद मंदिरहसौद मार्ग पर सड़क पर मकान निर्माण सामग्री रखे जाने पर स्वयं वाहन से उतरे और मौके पर जब्ती कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर यातायात एवं नागरिक सुविधा में बाधा बनने वाली गतिविधियों पर सख्ती बरतने को कहा। कलेक्टर डॉ सिंह ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

Previous articleCG : बस्तर में नकली नोट छप रहा, हाट बाजार व्यापारी बैंक पहुंचा तब हुआ खुलासा …
Next articleराजनांदगांव : बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तर से गाइड लाइन जारी होने के बाद जिला समन्वयक ने जिले के 88 केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया…