अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बांधाबाजार के पास तेज रफ्तार दो बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दूसरे युवक को चोटे आई हैं। घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक मोहला के पलांदुर में रहने वाले रोहित धलेंद्र (23) और योगेश पटेल (26) अपनी बाइक से बैंक संबंधी काम के चलते डोंगरगांव आए थे। जहां काम पूरा होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। वे बांधाबाजार-गुंडरदेही के बीच पहुंचे थे तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रही बाइक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे रोहित और योगेश सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। गंभीर चोटे के चलते योगेश पटेल की मौत हो गई।
