राजनांदगांव । राज्य के कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने के विरोध में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने बुधवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भापजा नेताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी किए जाने का आरोप लगाया। राज्य-शासन के ढाई साल को हर मोर्चे पर विफल बताया गया है।
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। डोंगरगांव ब्लाक के सहकारी समिति तिलाईरवार में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। द्विवेदी ने कहा कि चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र में कुल 36 वादे किए गए थे। जिसमें गंगाजल की कसम खाकर राहुल गांधी ने कहा था कि, सरकार बनते ही दस दिन के अंदर सर्व प्रथम शराब बंदी करेंगे एवम् सभी किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करेंगे। साथ ही पिछले दो साल का किसानों का बोनस देंगे। किसानों के धान को एकमुश्त 2500 रूपये की दर से खरीदा जायेगा। किंतु गत वर्ष खरीदे गए धान के अंतर की पूरी राशि अभी तक किसानों को नहीं मिली। ना ही किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफी हुआ। दो साल के बोनस देने व संपूर्ण कर्जा माफी के नाम पर बनी सरकार ने किसानों को ठग लिया। शराबबंदी कौन कहे और शराब घर घर पहुंचाई जा रही है। धान खरीदी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जा रही है। कांग्रेस राज में महिलाये अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जबकि कांग्रेस अपने जन घोषणा पत्र में वादा किया था की, महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं होंगे। उलटा कांग्रेस के राज में अभी तक 5387 बलात्कार के मामले एवम् 4038 अपहरण के केस र्द हो चुके हैं। बिजली बिल हाफ और वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवम् आयुष्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन योजना का भी कहीं कोई पता नहीं है। इस प्रकार भूपेश सरकार अपने ढाई साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप सह संयोजक चुन्नाीलाल यदू , तिलाईंरवार सोसाइटी के अध्यक्ष हंसाराम साहू, सुदर्शन साहू, देवेंद्र साहू, दिग्विजय शांडिल्य, गंगाराम बंधे, किशोर यादव, प्रवेश ठाकुर, बबला दाऊ, कृष्णा वर्मा एवम् भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
