Home छत्तीसगढ़ मोहला : अधिकारी अनिवार्य रूप से करें हॉस्टलों का निरीक्षण –कलेक्टर प्रजापति

मोहला : अधिकारी अनिवार्य रूप से करें हॉस्टलों का निरीक्षण –कलेक्टर प्रजापति

11
मोहला : अधिकारी अनिवार्य रूप से करें हॉस्टलों का निरीक्षण –कलेक्टर प्रजापति
मोहला : अधिकारी अनिवार्य रूप से करें हॉस्टलों का निरीक्षण –कलेक्टर प्रजापति

 – बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश प्रतिबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

– विकास कार्यों में लाए तेजी,लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण

– नक्सल पीड़ित परिवारों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

– कलेक्टर प्रजापति ने ली समय-सीमा बैठक,  विभागीय योजनाओं की समीक्षा

        मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


          कलेक्टर प्रजापति ने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान धान खरीदी पश्चात धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-केवाईसी और उज्ज्वला योजना की भी समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, मातृ एवं शिशु मृत्यु, टीबी मुक्त अभियान, सिकल सेल, कुष्ठ उन्मूलन, एनीमिया कार्यक्रम, टीकाकरण एवं एमसीडी की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
          आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत हॉस्टल निरीक्षण ड्यूटी चार्ट की समीक्षा कर अधिकारियों को अनिवार्य निरीक्षण करने तथा हॉस्टलों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग में श्रम कार्ड पंजीयन, संगठित एवं असंगठित कर्मकारों की स्थिति की समीक्षा की गई, वहीं उद्योग विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया एवं पीएमईजीपी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन, सड़क, पुल-पुलिया एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
        कलेक्टर प्रजापति ने बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी कार्य त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृति, पूर्णता और जियो टैगिंग की जानकारी ली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आजीविका गतिविधि, लखपति दीदी, पीएमईजीपी एवं पशुपालन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी भवन निर्माण, मनरेगा, अमृत सरोवर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अपार आईडी, समग्र शिक्षा के लंबित प्रकरण, उल्लास कार्यक्रम, बालिका शौचालयों में जल व्यवस्था, जाति प्रमाण पत्र प्रगति के साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि चिन्हांकन की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर प्रजापति ने अधिकारियों को नक्सल प्रभावित परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़कर उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

Previous article मोहला : वनमंडल में वन्य प्राणी संरक्षण व अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित
Next articleमोहला : खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों का अग्रिम उठाव 1 फरवरी से शुरू