गांवों में मुख्यमंत्री पौधरोपण प्रोत्साहन योजना के तहत चिन्हांकित जगहों पर पौधे रोपे जाएंगे और पंचायतें इनकी देखरेख करेंगी। राज्य शासन की ओर से पौधे लगाने और उनकी अच्छी देखरेख करने वाली पंचायतों को हर साल प्रति एकड़ 10 हजार रुपए प्रोत्साहन बतौर दिया जाएगा। इसके लिए चिन्हांकित जगहों को देखने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर पंचायत पहुंचे।
ग्राम पंचायत इन्दावानी एवं ग्राम पंचायत सुंदरा के चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों को उक्त स्थल पर मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजना पर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। सरपंच एवं ग्रामवासियों को इस योजना से होने वाले लाभ के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत टेड़ेसरा के गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में कार्य कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोबर से निर्मित हो रही खाद के विषय में जानकारी प्राप्त की। निर्मित हो रही वर्मी कंपोस्ट एवं उसके स्टोरेज व्यवस्था का जायज़ा लिया। निर्माणाधीन स्व सहायता समूह के क्रियाकलाप के लिए वर्क शेड को जल्द पूर्ण कराए जाने तकनीकी अमलो को 10 दिन का समय दिया।
जल्द दी जाएगी स्वीकृति
पौधरोपण के लिए वन मंडल राजनांदगांव को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द स्वीकृति किए जाने के लिए चर्चा की गई। निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर के साथ अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बीआर बघेल, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा चंद्रकला कुशवाहा उपस्थित रहे।
