राजनांदगांव. उदयाचल सामाजिक संगठन एवं भारतीय जैन संघटना के संयुक्त तत्वाधान में कोविड संक्रमित मरीजों हेतु निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया है। उक्त शिविर के प्रभारी द्वय संतोष सावा एवं ललित भंसाली ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगें। जिसमें मस्तिष्क मनोरोग , मिर्गी ,अनिंद्रा , नशामुक्ति आदि से संबंधित विशेष परामर्श हेतु डाॅ.ए.एस.सराफ ,छाती रोग एवं मेडिसीन परामर्श हेतु डाॅ. पवन जेठानी, नाक ,कान, गला, रोग विशेषज्ञ डाॅ मिथलेश शर्मा , नेत्र रोग विशेषज्ञ भूषण चैखे एवं पोस्ट कोविड रिहेबिलेशन हेतु विशेष सुविधा रूचि जैन ;फिजियोथेरेपिस्टद्ध एवं डाॅ. जयेन्द्र करसेल ;प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा विशेषज्ञद्ध उपलब्ध रहेंगें। उदयाचल के संरक्षक एवं चिकित्सालय प्रभारी पद्मश्री डाॅ. पुखराज बाफना ने आगे जानकारी दी कि यह एक दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 20 जून को प्रातः 9ः30 से 1ः30 बजे तक उदयाचल नेत्र चिकित्सालय राजनांदगांव में सीमित समय के लिए आयोजित है जिसमें पूर्व पंजीयन मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर परामर्श हेतु शामिल किया जावेगा।
ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड संक्रमण नहीं हुआ है,किन्तु कोविड के किसी भी संभावित लक्षणों से वे गुजरे हैं, वे भी इस शिविर का लाभ ले सकते हैं। यह शिविर स्व.घेवर चंद जी सांखला स्मृति में पाॅपुलर आॅप्टिकल हाॅल राजनांदगांव के सौजन्य से आयोजित किया गया है।
इस शिविर में कोरोना से संक्रमण के पश्चात रोगियों में होने वाली सामान्य तकलीफों जैसे- कमजोरी,श्वास में तकलीफ, मधुमेह , सर्दी , खांसी, छाती के रोग, नेत्र रोग, नाक कान गला की समस्या आदि पोस्ट कोविड समस्याओं का विशेष परामर्श प्रदान किया जावेगा।
