राजनांदगांव, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद म्युनिसिपल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण का लाइव प्रसारण किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में टाइम मैनेजमेंट, टेंशन को दूर करना, स्ट्रेस फ्री रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा परीक्षा की तैयारी सतत प्रक्रिया है जिसे निरंतर जारी रखना है। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव रहे। शिक्षा विभाग के अफसरों सहित बोर्ड के विद्यार्थी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आ रही समस्या और कठिनाइयों से उभरने की जानकारी दी। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से जीवन में कभी भी असफल नहीं होने और निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही। कलेक्टर जितेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह, डीईओ प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डीएमसी सतीश ब्यौहरे, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य डॉ. अमित घोष, स्कूल के शिक्षकगण बड़ी संख्या में बोर्ड के बच्चे मौजूद रहे।
अतिथियों ने बोर्ड के बच्चों को किया प्रोत्साहित कार्यक्रम में पार्षद वर्षा शरद सिन्हा ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर ढंग से तैयारी करने प्रोत्साहित किया। एसएमडीसी के अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को अभ्यास करने प्रेरित किया साथ ही उन्होंने अपने समय के अनुभव साझा किए। अतिथियों सहित शिक्षा विभाग के अफसरों ने बच्चों को बिना संकोच, भय, दबाव में परीक्षा की बेहतर ढंग से तैयारी करने टिप्स दिए। सर्वेश्वर दास स्कूल के दो विद्यार्थी कक्षा 12वीं की पूनम साहू और दसवीं में नम्रता रजक का चयन हुआ था। उन्होंने ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।






