Home छत्तीसगढ़ CG : शादी के लिए परिजनों ने रुकने कहा, प्रेमी जोड़े ने...

CG : शादी के लिए परिजनों ने रुकने कहा, प्रेमी जोड़े ने दी जान …

2

पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा से एक दुखद घटना सामने आई है जहां शादी में हो रही देरी से आहत प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 18 वर्ष थी। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे।

इसी बात से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसके बाद स्वयं घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार परिवार की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। बावजूद इसके दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Previous articleCG : कलेक्टर ने कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने अपील की…
Next articleCG : कलेक्टर ने गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस जारी करने और सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश…