राजनांदगांव। मानसून की सक्रियता रविवार को फिर नजर आयी। सुबह से तो तेज धूप थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला व काफी देर तक बूंदाबांदी हुई। इस बीच तेज बारिश से शहर लबालब भी हो गया। शाम को आसमान में काले बादल छाए रहे। हालांकि रविवार को लगातार दूसरे दिन यहां का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है।
चार दिन पहले बुधवार से जिले में मानसून की दस्त हो गई है। दो दिनों तक अच्छी बारिश के बाद हालांकि मौसम का मिजाज बदल गया था। शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। पूरे दिन आसमान साफ रहा। इस कारण गर्मी फिर से बढ़ गई थी। रविवार को भी सुबह से मौसम का मिजाज गर्म ही था, लेकिन दोपहर में बदलाव आया।
बूंदाबांदी के बीच तेज वर्षा
दोपहर करीब दो बजे आसमान में अचनाक बादलों का घेराोखा गया। शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। करीब आधे घंटे बाद कुछ देर तक तेज बारिश हुई। उसके बाद मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा। हालांकि इससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिदनभर में 13 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
दुर्ग-नांदगांव में समान तापमान
रविवार को दुर्ग व राजनांदगांव का तापमान समान रहा। दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 35-35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दिन का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात में वहां का तापमान 25.7 डिग्री था। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया।
