मोहला । भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रत शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रवेश के लिए इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 08 जनवरी से 07 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तिथि 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक होगी। तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 है। प्रवेश से संबंधित नियमावली एवं प्रवेश नीति 2026-27 का अवलोकन तथा ऑनलाइन पंजीयन आधिकारिक वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in
के माध्यम से किया जा सकता है।






