– पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य सतत रूप से जारी, श्रमिकों को भाग लेने की अपील
मोहला। जिले के श्रमिकों को शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने श्रम विभाग द्वारा विकासखंडो में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर श्रमिकों का निर्माण श्रमिकों/असंगठित कर्मकारों का पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।
माह फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले श्रमिक शिविर के अनुक्रम अनुसार 3 फरवरी तथा 06 फरवरी को विकासखंड मोहला के ग्राम कुंजामटोला एवं पाटनवाडवी में, विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम-मुड़पार एवं केतकीटोला में 09 फरवरी एवं 11 फरवरी को तथा विकासखंड मानपुर के ग्राम-तुमड़ीकसा में 13 फरवरी एवं ग्राम-सरखेड़ा में 16 फरवरी को श्रमिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी श्रमिकों से अपील है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंजीयन एवं नवीनीकरण कराते हुए विभागीय योजना का भी लाभ लें। पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु शिविर में दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सरपंच/पटवारी द्वारा जारी, मोबाइल नंबर ओटीपी हेतु सभी दस्तावेजो की मूल प्रति लाना आवश्यक है।






