राजनांदगांव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के छुरिया के पूर्व अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि बजट 2026 जनता को निराश करने वाला बजट है। इस बजट में आम जनता अपने आप को पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों पर सरकार का कोई ठोस जवाब नहीं है। इस बजट में मध्यम वर्ग को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया है। किसानों और मजदूरों के लिए यह बजट निराशा लेकर आया है।
