राजनांदगांव, जिला साहू संघ के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा माता राजिम बैडमिंटन कप का आयोजन रविवार को दिग्विजय स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के 60 से अधिक युवाओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। इसमें युवाओं व बच्चों का खासा उत्साह देखने मिला। प्रतियोगिता में आशुतोष साहू और ईरा साहू को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
बैडमिंटन हॉल, दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में रोमांचक मैच देखने मिले। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संदीप साहू ने की। वहीं राजेश कुमार साहू नगर अध्यक्ष की विशेष उपस्थिति में माता राजिम बैडमिंटन कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कहा। उन्होंने आने वाले समय में जिला साहू संघ की तरफ से फ्लड लाइट क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की भी बात कही। ताकि गांव-गांव से साहू समाज की प्रतिभाएं सामने आ सकें। और हर मंच पर अपने खेल का प्रदर्शन कर सकें। वरिष्ठ पत्रकार साहू ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ ही एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य पर निगाह रखते हुए खेल का प्रदर्शन करने की बात कही।
समापन पर सभी विजेताओं को बांटे गए पुरस्कार स्पर्धा के अंतर्गत पुरुष एकल में प्रथम आशुतोष साहू, द्वितीय टेकेश्वर साहू व देवेश साहू तृतीय स्थान पर रहे। महिला एकल में प्रथम ईरा साहू, द्वितीय कुमकुम साहू एवं श्रुति साहू तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए नकद, डीडी साहू द्वारा व ट्रॉफी स्व.बीडी साहू की स्मृति में जिला संयोजक यशवंत साहू द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 1501 रुपए नकद प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार 501 रुपए नगद प्रदान किया गया।
3001 रुपए प्रथम व 1501 द्वितीय पुरस्कार दिया गया महिला वर्ग में प्रथम 3001 रुपए नगद नगर अध्यक्ष राजेश कुमार साहू द्वारा एवं ट्रॉफी स्व.बी डी साहू की स्मृति में संयोजक यशवंत साहू द्वारा दिया गया। द्वितीय पुरस्कार 1501 रुपए नगद जिला सलाहकार परदेशी राम साहू व तिजेंद्र कुमार साहू द्वारा नगद व ट्रॉफी स्व.शशि कुमार साहू की स्मृति में माधव साहू द्वारा व तृतीय पुरस्कार नगर अध्यक्ष हेमनाथ साहू के द्वारा 501 रुपए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन परदेशी राम साहू व लविंद्र साव ने किया।
