Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य ने रेल सुरक्षा...

Rajnandgaon : आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य ने रेल सुरक्षा बल पोस्ट का निरीक्षण किया…

22

राजनांदगांव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य ने रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन रेल सुरक्षा बल पोस्ट भवन का निरीक्षण कर पाई गई कमियों का निराकरण करने अफसरों को निर्देशित किया।

रेल सुरक्षा बल पोस्ट के कार्यालयीन अभिलेखों, रजिस्टरों की जांच कर व्यवस्थित रख-रखाव, सही इंद्राज करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया, जिसमें बल सदस्यों की समस्याओं को सुन कर्तव्यों के प्रभावी और जिम्मेदारी से निर्वहन करने मार्गदर्शन दिया। रेलवे सुरक्षा बल की आधुनिक कार्यप्रणाली आरएसएमएस के नियमित संचालन, समुचित ज्ञान और अभ्यास को सुनिश्चित करने, एनसीआरबी के टूल्स नियमित उपयोग अभ्यास करने अफसरों को निर्देशित किया। राजनांदगांव स्टेशन निरीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या 12810 के अनुरक्षण दल की चेकिंग की। ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों को ड्यूटी संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।

Previous articleRajnandgaon : कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सख्त रुख अपनाया, बेहद कमजोर परफॉर्मेंस देने वाले शिक्षकों पर एक्शन लिया जाएगा…
Next articleRajnandgaon : बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर करने जिला प्रशासन ने नया प्रयोग किया…