डोंगरगांव, नगर देवांगन समाज डोंगरगांव में परमेश्वरी महोत्सव व पारिवारिक मिलन हुआ। माता परमेश्वरी का पूजा अर्चना के बाद समाज पूर्व पदाधिकारियों, समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, भेंटकर सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण 10 वीं, 12 वीं के बच्चों को मोमेन्टो, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। मारगांव व खुज्जी स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने समाज को 100 कुर्सी प्रदान करने की घोषणा की है। विशिष्ट अतिथि दिनेश गांधी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, गुलशन हिरवानी, पार्षद कोमल साहू, लक्ष्मी नारायण सेन और समाज अध्यक्ष तीरथ राम देवांगन थे। समाज की महिला व बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड व महिलाओं के लिए रस्साकशी का खेल हुआ। सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।
