डोंगरगढ़, सरस्वती शिशु मंदिर टेड़ेसरा का 24वां वार्षिक उत्सव 31 जनवरी को आयोजित है। प्रधानाचार्य धनीराम यादव ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव होंगे। अध्यक्षता पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव, सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत, रोहित चंद्राकर, गंगादास वैष्णव, निमेश अग्रवाल होंगे।
