Home छत्तीसगढ़ CG : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत …

CG : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत …

5

बलौदाबजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा कसडोल थाने के सेल गांव में नेशनल हाईवे में हुआ है।

यहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक तुरकीनडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Previous articleकस्टम हायरिंग स्कीम से प्रतीक ने आसान बनाया खेती का काम, बढ़ी उत्पादकता
Next articleCG : मां दंतेश्वरी मंदिर को 6 महीने के भीतर 19 लाख रुपए दान में मिले …