राजनांदगांव, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ दिल्ली द्वारा 60 वीं राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 जनवरी से झारखंड के रांची में आयोजित किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के 36 खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस से रवाना हुए। इस छत्तीसगढ़ की टीम में राजनांदगांव जिला एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के आठ खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें चार बालक और चार बालिकाएं शामिल हैं।
यह दल रांची रवाना होने से पहले पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दल रवाना हुआ दल का नेतृत्व छत्तीसगढ़ पुलिस के कामता प्रसाद यादव जो राजनांदगांव में पदस्थ हैं एनआईएस कोच भी है। दल को रवाना करने के पहले एसपी शर्मा से दल के साथ भेंट करने पहुंचे विवेक शुक्ला, अरुण शुक्ला, रणविजय प्रताप सिंह, सतीश ब्यौहारे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सहसचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
