राजनांदगांव|, राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कमला कॉलेज गणित विभाग द्वारा इंटर स्कूल क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें 7 शालाओं के 120 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम राउंड 30 प्रश्न एक घंटे में सॉल्व करने थे।
जिसके बाद मेरिट के आधार पर रॉयल किड्स कॉन्वेंट ने अपना स्थान दूसरे राउंड पर बनाया। क्विज के तीन राउंड में कई गणितीय प्रश्नों के उत्तर देकर प्रतियोगिता में अपना स्थान फर्स्ट रनर अप के रूप में बनाया। इनमें शाला के शौर्यान प्रताप सिंह, शुभोजीत सरकार, नितिन पांडे, दिव्या ने मोमेंटो, सर्टिफिकेट और कैश प्राइज जीता। विद्यार्थियों का उत्कृष्ट मार्गदर्शन शालिनी चितलांगिया (गणित विभागाध्यक्ष) एवं आशुतोष ठाकुर ने किया।
