Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा निशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा...

Rajnandgaon : लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा निशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा लाठी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया…

9

राजनांदगांव/ डोंगरगांव, जिला स्तरीय नागरिकों की सुरक्षा व आत्मरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिला साहू सदन में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव व लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा निशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा लाठी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीए लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन इंडिया प्रतीक अग्रवाल थे। अध्यक्षता लाठी प्रशिक्षक भिलाई योगेश्वर मानिकपुरी ने की।

विशिष्ट अतिथि महासचिव संदीप ताम्रकार, हरीश भानुशाली, ऋषभ मल, मास्टर ट्रेनर विनय यादव, भगत सिंह, नमन विजुरेजा, सनत त्रिपाठी ओजस सिंह, यशवंत साहू, रूपेश साहू, परदेशी राम साहू, तिजेंद्र साहू, राजेश साहू, वासु साहू, राघवेंद्र साहू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन परदेशी राम साहू ने किया। शिविर में आत्मरक्षा के लिए लाठी प्रशिक्षण की मूल तकनीक, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय, दैनिक जीवन में सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यास सिखाए गए। यह शिविर युवा, महिलाओं के लिए लाभदायक है।

Previous articleRajnandgaon : दो दिवसीय मोखला महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ…
Next articleRajnandgaon : 31 जनवरी तक यातायात, परिवहन सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, 104 स्कूली बसों की जांच की गई…