Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : 31 जनवरी तक यातायात, परिवहन सड़क सुरक्षा माह मनाया जा...

Rajnandgaon : 31 जनवरी तक यातायात, परिवहन सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, 104 स्कूली बसों की जांच की गई…

11

राजनांदगांव, परिवहन विभाग द्वारा 1 से 31 जनवरी तक यातायात, परिवहन सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आरटीओ आनंद शर्मा के नेतृत्व में रविवार को जिले के अंतर्गत संचालित 104 स्कूली बसों की जांच की गई। जांच के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों के अनुसार बसों में आवश्यक दस्तावेजों, परमिट, फिटनेस, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 2 वाहनों में प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं पाया गया, जिस पर 4 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।

एक वाहन में मानक सुरक्षा में कमी पाए जाने पर 300 रुपए का ई-चालान किया गया। इस प्रकार कुल 4300 शमन शुल्क वसूली की गई। अभियान के अंतर्गत मेडिकल टीम ने सभी चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच की गई, ताकि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। परिवहन अधिकारी द्वारा सभी चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने तथा निर्धारित ड्रेस में वाहन संचालन करने की हिदायत दी गई।

इस अभियान में परिवहन विभाग से पंकज तंबोली सहायक परिवहन उप निरीक्षक, मिथलेश कुमार, विपिन मेहर, विजय मट्टे एवं संतोष बुरदे, यातायात विभाग से अनिल तिवारी उप निरीक्षक, रोहित गजेंद्र प्रधान आरक्षक, कपिल श्रीवास्तव एवं सुखदेव आरक्षक तथा मेडिकल टीम से डॉ. एनसी लांगे नेत्र रोग विशेषज्ञ, संजीव यादव नेत्र सहायक एवं डॉ. गौरव चिकित्सा अधिकारी का सहयोग रहा।

Previous articleRajnandgaon : लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा निशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा लाठी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया…
Next articleRajnandgaon : बास्केटबॉल एकेडमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस की बालिका बास्केट बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया…