छुईखदान । कोरोना संक्रमण की चपेट में रहा नगर अब संक्रमण से मुक्त हो चुका है। नगर में एक सक्रिय संक्रमित मामला नहीं है। नगर कोरोना मुक्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। इधर, स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। लगातार लोगों को कोविड टीका लगवाने जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों से कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन, मास्क पहनने, भीड़ में जाने से बचने, बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने, हाथों को साबुन से धोने, सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। नगर में तेजी से लोगों को कोविड टीका लगाया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीका लगाने प्रेरित किया जा रहा है।
संयुक्त प्रयास का शानदार नतीजा
बीते अप्रैल माह में कोरोना की संक्रमण की भयावह रही। जिसमें लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के अलावा अपने प्रियजनों को खोया। जिस के कारण जिले में लाकडाउन लगाया जाना अपेक्षित था। लाकडाउन अवधि में जिस तत्परता से अपनी कार्यक्षमता के अनुसार प्रशासन ने अपनी भूमिका निभाई। जिसमें पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,एवं स्थानीय नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास का नतीजा रहा है कि छुईखदान नगर में कोरोना संक्रमितों की पाजिटिव रिपोर्ट निरंक रहने से नगर कोरोना मुक्त हो गया है। हालात में सुधार आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालओं के बाह्य रोगियों का उपचार बंद रहा। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला कोविड सहित कोरोना टेस्ट एवं कोरोना वैक्सीन को प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रहे थे। इस कारण मरीजों को भटकना भी पड़ रहा था। या फिर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। कोरोना के बाद अब अन्य बीमारियों पर उपचार शासकीय सामुदायिक केंद्र में आरंभ हो गया है। पाजिटिव प्रकरणों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट होने के बाद भी भीड़-भाड़ में वृद्धि होने पर संक्रमण बढ़ने की आशंका को सिरे से खारिज नहीं करते हुए कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाना अपेक्षित है। साथ ही प्रत्येक रविवार को होने वाले लाकडाउन पर भी सतर्कता बरती जानी चाहिए
