ठेलकाडीह| ग्राम चारभाठा (ठेलकाडीह ) पंचायत चौक के पास श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर कथा पंडाल में संपन्न हुई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कथा प्रारंभ हुई। व्यासपीठ में पंडित लोकेश्वर नंद दुबे कथा माहात्मय कहा। यह 12 जनवरी तक जारी रहेगी।
