राजनांदगांव| खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमी में सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बिटेझर निवासी 30 वर्षीय नागेश्वर पुरामे कोसमी में आयोजित कार्यक्रम देखने गया था। जहां से रात में ही पैदल वह अपने मामा के घर जा रहा था, तभी मेन रोड को पार करते वक्त अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से उसे ठोकर मार दिया। हादसे में नागेश्वर पुरामे की मौके पर ही मौत हो गई।
